इलाज में लापरवाही बरतने से युवक की मौत के मामले में अस्पताल संचालक के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सिरसा कस्बे के बभनौटी मोहल्ले के अजीत निषाद (32) की इलाज के दौरान मां विन्ध्यवासिनी हॉस्पिटल में मंगलवार रात मौत हो गई थी। आरोप है कि अस्पताल संचालक एसके मंडल की लापरवाही से मौत हुई है।
पुलिस ने बताया कि अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद अजीत का शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया। सिरसा गंगा घाट पर बुधवार शाम को अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने हाॅस्पिटल संचालक डॉ. समर कुमार मंडल और उसके बेटे विराट मंडल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।