फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : धोखाधड़ी से अतीक की कुर्क जमीन को बेचने पर निदेशक समेत दो पर एफआईआर

Fri, 19 Dec 2025 07:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

नसीरपुर सिलना में अतीक अहमद की कुर्क जमीन को धोखाधड़ी से दस्तावेज तैयार कर बेचने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
अतीक अहमद। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नसीरपुर सिलना में अतीक अहमद की कुर्क जमीन को धोखाधड़ी से दस्तावेज तैयार कर बेचने का मामला सामने आया है। मामले में धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि मम्फोर्डगंज निवासी अचला इंफ्रास्टेट प्रा. लि. के निदेशक केशव सिंह ने कैंट के बेली गांव निवासी खुशनुमा से 13 अक्तूबर 2021 को अपने फर्म के पक्ष में वास्तविक तथ्य को छिपाते हुए रजिस्ट्री कराई है। आरोप है प्रयागराज विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराए बिना ही प्लाटिंग की गई है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि अतीक की नसीरपुर सिलना की भूमि को न्यायालय के आदेश पर 31 दिसंबर 2020 को राज्य के पक्ष में कुर्क किया था। उन्होंने बताया कि स्थलीय निरीक्षण करने पर पता चला कि अवैध प्लाटरों ने कुर्की आदेश बोर्ड को तोड़कर हटा दिया है। इस संबंध में क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल से आख्या प्राप्त की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें