इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कर्ज वसूली के लिए दूसरे व्यक्ति की संपत्ति पर कब्जा करने के मामले को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया माना कि याची महिला का कर्ज की वसूली की कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है बावजूद इसके उसकी आवासीय संपत्ति के हिस्से पर कब्जा कर लिया गया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कर्ज वसूली के लिए दूसरे व्यक्ति की संपत्ति पर कब्जा करने के मामले को गंभीरता से लिया है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया माना कि याची महिला का कर्ज की वसूली की कार्रवाई से कोई संबंध नहीं है बावजूद इसके उसकी आवासीय संपत्ति के हिस्से पर कब्जा कर लिया गया।
विज्ञापन
कोर्ट ने हीरो हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शाखा प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है कि याची के मकान का कब्जा उसे तत्काल वापस क्यों न दिलाया जाए। साथ ही फाइनेंस कंपनी को अगली सुनवाई तक विवादित संपत्ति बेचने से रोक दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन और न्यायमूर्ति जेजे मुनीर की खंडपीठ ने मेरठ निवासी उषा की याचिका पर दिया है।
याची का कहना है कि वह ग्राम-सलावा, तहसील-सरधना, मेरठ स्थित 75.63 वर्ग गज के आवासीय मकान की मालिक है। उसका न तो फाइनेंस कंपनी से कोई कर्ज है और न ही वह किसी कर्ज की गारंटर है। फाइनेंस कंपनी ने दो अन्य व्यक्तियों को कर्ज दिया था। इन कर्जदारों ने 258 वर्ग गज की दूसरी संपत्ति को गिरवी रखा था जो खसरा संख्या 1736-क में है।
विज्ञापन
फाइनेंस कंपनी ने सरफेसी अधिनियम की धारा-14 के तहत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष जो आवेदन दिया था उसमें गिरवी संपत्ति का विवरण खसरा संख्या 1736-क बताया गया था। जबकि याची का मकान खसरा संख्या 1729-ए और 1729-बी में है।
इसके बावजूद फाइनेंस कंपनी के अधिकृत अधिकारी ने एक अक्तूबर को याची के मकान के कुछ हिस्से पर जबरन कब्जा कर लिया। कोर्ट ने पक्षों को सुनने के बाद कहा कि प्रथम दृष्टया याची का कर्ज की वसूली से कोई लेना-देना नहीं है। ऐसे में मामले पर विचार किया जाना जरूरी है। अगली सुनवाई सात दिसंबर को होगी।