प्रयागराज में पंचायत चुनाव की अंतिम मतदाता सूची जारी।
- फोटो : अमर उजाला।
जिले में पंचायत निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन बुधवार को कर दिया गया। प्रयागराज में 34 लाख 95 हजार 195 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 18 लाख 58 हजार 170 पुरुष और 16 लाख 37 हजार 25 महिला वोटर शामिल हैं।
पिछली सूची की तुलना में इस बार मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। कुल 92,345 नए मतदाता जोड़े गए हैं। यह वृद्धि पंचायत चुनावों में लोगों की बढ़ती भागीदारी को दर्शाती है। प्रशासन ने मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया था।
इस प्रक्रिया में कई नए नाम जोड़े गए और पुराने नाम हटाए गए। साथ ही बड़ी संख्या में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम काटे गए। विकास खंडवार जारी की गई मतदाता सूची के अनुसार कोरांव ब्लॉक में सर्वाधिक मतदाता दर्ज किए गए हैं जिनकी संख्या दो लाख 48 हजार 542 है।
यहां एक लाख 33 हजार 548 पुरुष और एक लाख 14 हजार 994 महिला मतदाता हैं। सबसे कम 50 हजार 476 मतदाता मतदाता चाका विकास खंड में हैं। मतदाता संख्या के हिसाब से दूसरे नंबर पर सैदाबाद विकास खंड है जहां दो लाख 16 हजार 39 मतदाता हैं।