केपी इंटर कॉलेज मैदान पर हॉकी प्रतियोगिता में गोल करने का प्रयास करते खिलाड़ी। संवाद
प्रयागराज। मुंशी काली प्रसाद कुलभास्कर सेवन ए साइट हॉकी टूर्नामेंट में शुक्रवार को केपी इंटर कॉलेज और पड़िला एकेडमी बी के बीच पहला सेमीफाइनल हुआ। इसमें केपी इंटर कॉलेज की टीम ने 3-1 से जीत दर्ज की। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में एमआईसी ने वीआर एकेडमी को 3-2 से हराया। प्रतियोगिता का फाइनल शनिवार को केपी इंटर कॉलेज और एमआईसी के बीच शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। इस दौरान उमेश खरे, सनी पांडे, सुधांशु गुप्ता, राशिद अहमद, शुभम गौड़, शुभम भारती, जमशेद खान, दिनेश भारती आदि मौजूद रहे।