फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बाइक सवार युवक पर लाठी डंडे से हमला, घायल

Sat, 05 Jul 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। अतरसुईया थाना क्षेत्र के दरियाबाद चिकनव टोला में एक बाइक सवार युवक पर शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से हमाल कर दिया, जिससे उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं हैं। पीड़ित युवक सलमान (30) का रहने वाला है। हाल ही में वह सऊदी से लौटा है। मिली जानकारी के अनुसार सलमान शुक्रवार की रात किसी काम से दरियाबाद गया था। आरोप है कि वह बाइक से घर लौट ही रहा था कि पुराने विवाद को लेकर कुछ लोग रास्ते में रोककर उसके ऊपर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमला में युवक के सिर समेत अन्य शरीर के अन्य जगहों पर चोटें आईं हैं। लोगों की मदद से उसका नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। इंस्पेक्टर संजय द्विवेदी ने बताया कि हमले के पीछे जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें