फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गांव में गंदगी, कूड़ाघर चकाचक

विज्ञापन
करनाईपुर।गमरहटा गांव में शोपीस बना कूड़ाघर और आसपास पसरी गंदगी। संवाद
विज्ञापन
बहरिया के गमरहटा गांव का कूड़ाघर चकाचक है। यहां गंदगी नहीं फेंकी जाती है। जबकि गांव में गंदगी का ढेर लगा है। नालियां जाम हैं। बदबू से लोगों का जीना दूभर है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। सफाई कर्मियों की तैनाती के बावजूद नियमित सफाई और कूड़ा उठान नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

गांव में दो सफाई कर्मी तैनात हैं। बावजूद इसके व्यवस्था बेपटरी है। अपशिष्ट पदार्थों के निस्तारण के लिए दो साल पहले करीब दो लाख रुपये से कूड़ाघर बनाया गया था लेकिन यहां कचरा नहीं फेंका जाता है। इसकी दीवारें जर्जर हो चुकी हैं। कूड़ा गाड़ी का भी नियमित संचालन नहीं होता है।
रामचंद्र और सौरभ कुमार यादव ने बताया कि संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद साफ-सफाई नहीं होती है। समय से कूड़ा न उठने से गांव में गंदगी बढ़ रही है और बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। आगामी दिनों में दुर्गा पूजा व रामलीला के आयोजन होने हैं। इसके पहले सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए।
विज्ञापन

वर्जन
नाली सफाई के लिए टीमें बनाई गई हैं। अक्तूबर तक नालियों की सफाई के साथ झाड़ियों की छंटाई होगी। बारिश के कारण कई जगह नालियों में पानी जमा है। सफाई अभियान चलाकर नालियों को साफ किया जाएगा। - अनिल कुमार, एडीओ पंचायत, बहरिया

करनाईपुर।गमरहटा गांव में शोपीस बना कूड़ाघर और आसपास पसरी गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें