फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भसुंदर में आई बरात में मारपीट, दो लोग घायल

Sat, 19 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा। भसुंदर खुर्द में आई बरात में बाराती और घरातियों में जमकर मारपीट हो गई। डीजे वाहन से घराती के एक युवक का पैर दब जाने को लेकर बरात और घराती आमने-सामने हो गए। ग्रामीणों ने बीच बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

भसुंदर खुर्द के कृष्णबली यादव के यहां बारात आई थी। द्वारपूजा के दौरान डीजे वाहन से एक युवक का पैर दब गया। इसी दौरान बराती और घराती आमने-सामने आ गए। इस बीच दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में भसुंदर खुर्द के मनीष यादव और बाला यादव को चोट लग गई।
मारपीट से बरात में अफरा तफरी मच गई। दो वाहनों का शीशा भी टूटा है। मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि बराती और घरातियों में मारपीट हुई है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। बरात गेदुराही गांव से आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें