फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : संगम वीआईपी घाट पर लेखपाल को दरोगा ने पीटा, वीआईपी स्नान को लेकर कहासुनी के बाद हुई मारपीट

Sat, 15 Feb 2025 01:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

गैर जनपद से आए एक दरोगा ने वीआईपी घाट पर ड्यूटी में लगे एक लेखपाल की पिटाई कर दी। लेखपाल की ड्यूटी उत्तराखंड के एक विधायक के साथ लगी थी। दरोगा अपने साथ कुछ लोगों को लेकर जबरन वीआईपी घाट पर जाना चाहता था। आरोप है कि लेखपाल के रोकने के बाद दरोगा ने मारपीट शुरू कर दी। 
विज्ञापन
संगम वीआईपी घाट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम वीआईपी घाट पर शनिवार को लेखपाल को दरोगा ने पीट दिया। लेखपाल को चोटे आई हैं। उसको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जाया गया है। घटना से आक्रोशित लेखपालों ने चेतावनी दी है कि अगर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो लेखपाल वीआईपी स्नान बंद करा देंगे। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद छानबीन शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन


लेखपाल सुनील कुमार दुबे को गैर जनपद से आए एक दरोगा ने पीट दिया। लेखपाल उत्तराखंड के एक विधायक के प्रोटोकॉल में लगे हुए थे, जबकि दरोगा अपने साथ आए कुछ लोगों को वीआईपी घाट पर लेकर जाना चाहता था। रोके जाने पर दरोगा अड़ गया कि वह किसी को भी भीतर नहीं जाने देगा। इसी बात पर उसकी लेखपाल से कहासुनी के बाद नोकझोक हुई। आरोप है कि इसके बाद दरोगा ने हाथापाई शुरू कर दी। लेखपाल की ओर से पुलिस को शिकायती पत्र दिया गया है। लेखपालों ने वीआईपी स्नान बंद करने की चेतावनी दी है। वह दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें