सीएचसी मैलहा में दो कर्मचारियों के बीच मारपीट होने से अफरातफरी मच गई। सीएचसी अधीक्षक और अस्पताल के डॉक्टरों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को किसी तरह से हटाया। सीएचसी अधीक्षक ने मामले की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है।
मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने बहरिया थाने में तहरीर दी। बाद में सीएचसी अधीक्षक व अन्य कर्मचारियों के समझाने पर दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। हालांकि सीएससी अधीक्षक ने रिपोर्ट सीएमओ को भेज दी है।
बृहस्पतिवार की दोपहर में सीएचसी मैलहा में मरीजों की भीड़ लगी थी। इसी दौरान लैब टेक्नीशियन अरुण कुमार गुप्ता और एक्सरे टेक्नीशियन बृजेश कुमार के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट करते हुए दोनों कर्मचारी बरामदे तक आ गए। जानकारी सीएचसी अधीक्षक अभिमन्यु कुमार समेत अन्य डॉक्टर पहुंचे और दोनों को हटाया।
मारपीट के बाद दोनों बहरिया थाने पहुंचे और एक दूसरे के खिलाफ मारपीट की तहरीर दी। इधर थाने पर दोनों कर्मचारी एक-दूसरे पर कार्रवाई के लिए अड़े रहे। सीएचसी अधीक्षक अभिमन्यु कुमार के समझाने पर दोनों पक्षों में समझौता हुआ। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि लैब टेक्नीशियन अरुण कुमार गुप्ता ने सुबह से ही शराब पीकर बखेड़ा करना शुरू कर दिया था। मारपीट की रिपोर्ट सीएमओ को भेजी गई है।