फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शराबियों में मारपीट, बीच-बचाव को पहुंचे दरोगा को पत्थर मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात में कस्बे में शराब की दुकान पर मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचे मेजा थाने के दरोगा परमानंद को एक युवक ने पत्थर मारकर घायल कर दिया। सिर में चोट लगने से वह जमीन पर गिर गए। उन्हें तत्काल सीएचसी मेजा ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मेजा थाने से कुछ ही दूरी पर नहर के पास में शराब की दुकान संचालित होती है। मंगलवार रात में शराब की दुकान पर दो लोगों में मारपीट हो रही थी। दरोगा परमानंद कुछ बोलते कि इससे पहले एक युवक ने पत्थर उठाकर उनके सिर पर मार दिया।
अचेत होकर वह जमीन पर गिर गए। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई और आरोपी युवक को थाने उठा लाई। आरोपी मेजा खास का अंकित कुमार है। उसके पिता चौकीदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें