इंसेट कांवड़ के रूप में तैयार किया जा रहा भोलेनाथ का आकर्षक मंदिर
हर वर्ष की तरह इस बार भी आकर्षक मंदिर रूपी कांवड़ तैयार की जा रही है। बताया कि इस बार लकड़ी की प्लाई से बाबा भोलेनाथ का मंदिर तैयार किया जा रहा है। सोमवार से मंदिर को बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही बिजली के झालरों से मंदिर को सजाया जाएगा। पिछले साल लकड़ी के पूस से तैयार मंदिर लेकर कांवड़िये बाबा धाम गए थे।
झूंसी से काशी विश्वनाथ मंदिर तक सात पड़ाव पर रुकती है यात्रा
कांवड़ लेकर जाने वाले दीपेश विश्वकर्मा ने बताया कि झूंसी से काशी विश्वनाथ मंदिर तक की 125 किलोमीटर से अधिक की दूरी सात पड़ाव में तय की जाएगी। पहला पड़ाव अंदावा तिराहा होता है। इसके बाद दूसरा पड़ाव हंडिया, फिर बरौत, महाराजगंज, कछवा, रोहनिया और आखिरी राजा तालाब होता है। फिर सीधे काशी विश्वनाथ पहुंचकर गंगा स्नान कर बाबा के दरबार में पहुंचकर जलाभिषेक करते हैं।