शिवकुटी कछार में गंगा स्नान के दौरान पांचवीं का छात्र नितिन यादव(15) पुत्र राकेश यादव रविवार दाेपहर नदी में डूब गया। कुछ देर बाद जल पुलिस ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। चिल्ला निवासी राकेश यादव के दो बेटों में नितिन छोटा था। रविवार को वह अपने भाई लकी और एक दोस्त के साथ नहाने के लिए गंगा कछार में पहुंचा था। नहाते वक्त वह गहराई में चला गया और डूबने लगा। यह देख लकी व उसके साथी ने शोर मचाया लेकिन थोड़ी ही देर में नितिन पानी में समा गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर जल पुलिस की टीम तलाश में लग गई। करीब एक घंटे बाद उसे बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शिवकुटी प्रभारी संजय गुप्ता ने बताया कि शव मर्चरी भेज दिया गया है।