फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर मस्ती, धमाल, मेधावियों का सम्मान

Mon, 02 Nov 2015 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। खत्री समाज का वार्षिक उत्सव खत्री दिवस 2015 चौधरी गार्डन में रविवार को धूमधाम ने मनाया गया। जिसमें जमकर मस्ती और धमाल तो हुआ ही मेधावियों व समाज सेवियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि आईएएस नवनीत सहगल ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। सुधीर टंडन, अर्जुन चड्ढा, सुशील मेहरोत्रा, सत्येंद्र को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर लगे दीपावली मेले का शुभारंभ अखिल भारतीय खत्री महासभा के अध्यक्ष महेश जी कपूर ने किया। मेले में महिलाओं, युवतियों, बच्चों ने जमकर मस्ती की। दीवाली के लिए बंधनवार, डेकोरेटिव आइटम्स, दिये आदि सामानों की खूब खरीदारी की। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी सभी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। भजन संध्या में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति हुई।

समारोह की अध्यक्षता राकेश चड्ढा और संचालन उमेश चंद्र कक्कड़ ने किया। संयोजन अनुपम टंडन ने किया और महामंत्री नीरज मेहरोत्रा ने समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया। कोषाध्यक्ष बृजेश मेहरोत्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान रामजी कपूर, सतीश टंडन, दीपक मेहरोत्रा, अनिल टंडन, सत्येंद्र चोपड़ा, विवेक सहगल, रश्मि सहगल, अशोक चड्ढा, अतुल मेहरोत्रा, रमेश टंडन, मनीष, अजीत, रवि कपूर, पूनम मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें