फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pratapgarh News: मेडिकल कॉलेज में मारपीट के बाद जमकर हंगामा, डॉक्टर समेत 14 पर एफआईआर, चेन छीनने का आरोप

Tue, 18 Jul 2023 04:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। मारपीट के मामले में पुलिस ने डॉक्टर समेत 14 पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। 
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापगढ़। डॉ. सोनेलाल पटेल मेडिकल कॉलेज के राजा प्रताप बहादुर चिकित्सालय में मंगलवार को बवाल हो गया। मरीज लेकर पहुंचे अधिवक्ता के साथ मारपीट कर गले की चेन छीन ली गई। जानकारी पर पहुंचे अधिवक्ताओं ने धरना देते हुए हंगामा किया। इस मामले में तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने डॉ. सचिन, डॉ. घनश्याम समेत 10-12 प्रशिक्षु चिकित्सक शिक्षार्थी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन










घटना के दौरान अस्पताल में करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। मारपीट के दौरान लोग अपने मरीज को लेकर भागते नजर आए। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें