फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक भड़के, स्कूल में तालाबंदी

Sun, 07 Aug 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
राष्ट्रगान के व‌िरोध पर हंगामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
 स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी के तहत राष्ट्रगान पर रोक लगाने वाले सादियाबाद, बघाड़ा स्थित एमए कान्वेंट स्कूल प्रबंधन के खिलाफ अभिभावक मैदान पर उतर आए हैं। शनिवार को ‘अमर उजाला’ में ‘राष्ट्रगान के विरोध पर शिक्षिकाओं ने स्कूल छोड़ा’ खबर प्रकाशित होने के बाद अभिभावक विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ भड़क उठे। आक्रोशित अभिभावकों ने स्कूल पहुंच कर प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूल में तालाबंदी कर दी। विरोध प्रदर्शन देख स्कूल प्रबंधन से जुड़े लोगों ने उन्हें धमकाया। हालांकि पुलिस एवं मीडिया के लोगों के पहुंचने के बाद धमकी देने वाले भाग गए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर अभिभावकों को शांत करवाया।
विज्ञापन


विरोध दर्ज कराने पहुंचे अभिभावकों का कहना था कि हम भारतवासी हैं, हमारे बच्चों को राष्ट्रगान से रोकना निंदनीय है। ऐसे स्कूल में हम अपने बच्चों को नहीं पढ़ा सकते। अभिभावकों ने स्कूल की प्रधानाचार्या ऋतु त्रिपाठी एवं शिक्षिकाओं के प्रयास और प्रमुखता के साथ इसकी जानकारी देने के लिए ‘अमर उजाला’ की सराहना की। अभिभावकों ने कहा, अपने देश में राष्ट्रगान पर रोक लगाने वाले का पुरजोर विरोध किया जाएगा। ऐसे स्कूल में अपने बच्चों को नहीं पढ़ाएंगे।

बिना मान्यता मात्र रजिस्ट्रेशन के आधार पर स्कूल चलाने वाले प्रबंधक जियाउल हक  के राष्ट्रगान पर दिए गए बयान की जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार ने जांच कराने को कहा है। यह भी कि मनमाने तरीके से स्कूल चलाने और स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर राष्ट्रगान से रोकना गंभीर अपराध है। विद्यालय की स्थिति की जांच करने एवं राष्ट्रगान के विरोध पर कार्रवाई की जाएगी।बीएसए जयकरन यादव ने भी स्कूल की जांच करके कार्रवाई के लिए कहा है। क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज डीपी तिवारी ने कहा, राष्ट्रगान का विरोध करना गंभीर बात है, राष्ट्रगान का विरोध करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक के सहयोग से विद्यालय की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद। सादियाबाद स्थित एमए कान्वेंट स्कूल प्रबंधन की ओर से राष्ट्रगान कराने से मना करने की सूचना मिलने पर शुक्रवार को विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने वहां पहुंचकर विद्यालय बंद करा दिया। विहिप मठ मंदिर जिला प्रमुख शिवम द्विवेदी ने चेतावनी दी है कि यदि किसी भी विद्यालय में राष्ट्रगान नहीं होता है तो उसे देशद्रोही समझा जाएगा और ऐसे विद्यालय को नहीं चलने दिया जाएगा। जिला संगठन मंत्री अमित पाठक ने प्रशासन से ऐसे विद्यालय को बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें