फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क का बुखार, युवती ने नाबालिग से किया ब्याह

Tue, 17 Mar 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार अंधा होता है कि  कहावत एक बार फिर सटीक साबित हो गई। सरायममरेज इलाके में 24 साल की विवाहित युवती पर 17 साल के नाबालिग से इश्क का भूत यूं चढ़ा कि सब कुछ भूलकर ससुराल से उसके साथ भाग निकली। मंगलवार सुबह वे दोनों खुद पुलिस के पास पहुंचे। उनके परिजनों को बुलाया गया मगर प्रेम दीवानों ने साफ कह दिया कि वे एक-दूजे के बिना नहीं रह सकते। युवती ने पहले पति को ठुकरा दिया। आखिरकार सबकी सहमति से थाने के मंदिर में उन दोनों का ब्याह करा दिया गया। और युवती नए पति संग नए ससुराल चली गई।
विज्ञापन


भदोही में सुरियावां इलाके की इस युवती का ब्याह पांच साल पहले सराममरेज इलाके में किया गया था। पति से उसकी पटरी नहीं बैठी। इधर करीब साल भर से वह सरायममरेज इलाके में रहने वाले अपने रिश्ते के देवर के इश्क में पड़ गई। वह 17 साल के इस लड़के के मामा की बहू है। मिलते-जुलते उनके बीच प्यार गहराता गया। घरवालों को भनक लगी तो 12 मार्च को वे दोनों भाग गए। युवती और उसके प्रेमी की तलाश होती रही। इसी बीच दबाव बढ़ने पर मंगलवार सुबह वे दोनों जंघई चौकी पहुंच गए।

 पुलिस से कहा कि वे एक-दूसरे को प्यार करते हैं और साथ ही रहना चाहते हैं। पुलिस ने उन दोनों को सरायममरेज थाने पहुंचा दिया। युवती के मायके और ससुराल वालों को बुलाया गया। प्रेमी के भी पिता को बुलाया गया। शाम तक पंचायत होती रही लेकिन प्रेम दीवानी युवती और उसके नाबालिग प्रेमी ने कह दिया कि वे शादी कर साथ रहना चाहते हैं। जब वे किसी सूरत पर अलग होने को राजी नहीं हुए तो पुलिस की मौजूदगी में थाने के मंदिर में उनका विवाह करा दिया गया। जयमाल कर वे एक-दूजे के हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें