रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) की ओर से रेलवे में ग्रुप डी की शारीरिक दक्षता भर्ती परीक्षा में रविवार को महिला अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगी। इस दौरान अभ्यर्थियों को धूप में रेत से भरी 20 किलो की बोरी को लेकर सौ मीटर की दूरी तय करनी होगी। इसमें सफल अभ्यर्थी एक हजार मीटर की रेस में शिरकत करेंगी। आरआरसी की ओर से तकरीबन 459 महिला अभ्यर्थियों को बुलाया गया है।
ग्रुप डी के 4762 पदों के लिए डीएसए ग्राउंड में शारीरिक दक्षता परीक्षा पिछले माह 26 मार्च से शुरू हुई है। 27 मार्च के अलावा परीक्षा नियमित रूप से चल रही है। अब सात अप्रैल को 459 महिला अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शिरकत करेंगी। यह परीक्षा डीएसए ग्राउंड में चरणों में होगी। इस दौरान एक हजार मीटर का चक्कर अभ्यर्थियों को 4.15 मिनट में तय करना होगा। इसमें सफल अभ्यर्थी दूसरे चरण में शामिल होंगेे। महिला अभ्यर्थियों को 100 मीटर ही दूरी के लिए 20 किलो का वजन उठाना होगा। आरआरसी चेयरमैन विवेक प्रकाश के मुताबिक सफल अभ्यर्थियों का बाद में डाक्यूमेंट वैरीफिकेशन एवं मेडिकल किया जाएगा।