फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : ड्यूटी कर घर लौट रही महिला डॉक्टर से सरेराह की छेड़खानी, घटना सीसीटीवी में कैद

Sat, 15 Nov 2025 03:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जार्जटाउन स्थित चिंतामणि रोड पर विंटेज हट के सामने महिला डॉक्टर से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पीड़िता साथी डॉक्टर के साथ घर लौट रही थी। दोनों ने इस हरकत का विरोध किया तो स्कूटी सवार आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
छेड़खानी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जार्जटाउन स्थित चिंतामणि रोड पर विंटेज हट के सामने महिला डॉक्टर से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पीड़िता साथी डॉक्टर के साथ घर लौट रही थी। दोनों ने इस हरकत का विरोध किया तो स्कूटी सवार आरोपी मौके से फरार हो गया। जार्जटाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मूलरूप से रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 25 वर्षीय युवती शहर के एक अस्पताल में जूनियर डॉक्टर है। वह जार्जटाउन थाना क्षेत्र में रहती है। बृहस्पतिवार रात करीब 9:50 बजे डयूटी खत्म कर वह साथी महिला डॉक्टर के साथ घर लौट रही थी। जार्जटाउन स्थित चिंतामणि रोड पर विंटेज हट के सामने स्कूटी सवार युवक पीछे से आया और उनसे छेड़खानी करने लगा।
दोनों ने चिल्लाकर विरोध किया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। छेड़खानी की सूचना पीड़िता ने अन्य साथी डॉक्टरों को दी जिसपर वह भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी ने जार्जटाउन थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


खंगाले गए 35 सीसीटीवी कैमरे, गलियों में घूमता रहा आरोपी

घटना के बाद जार्जटाउन पुलिस ने तीन-तीन पुलिसकर्मियों की दो टीमें बनाईं। दोनों टीमों ने जार्जटाउन स्थित चिंतामणि रोड पर विंटेज हट के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। करीब 35 सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इनमें एक युवक बिना हेलमेट पहने काफी देर तक स्कूटी से गलियों में घूमता दिखाई दिया। जार्जटाउन थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें