फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : महिला सिपाही पर साथी ने बरसाए थप्पड़, सिविल लाइंस की घटना

Mon, 18 Aug 2025 03:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सिविल लाइंस में डायल 112 वाहन में तैनात महिला सिपाही ने साथी चालक पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि चालक ने उस पर बेवजह थप्पड़ बरसाए। गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया।
विज्ञापन
महिला सिपाही सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस में डायल 112 वाहन में तैनात महिला सिपाही ने साथी चालक पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि चालक ने उस पर बेवजह थप्पड़ बरसाए। गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। मोबाइल भी छीनकर तोड़ दिया। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है। पीड़ित सिपाही ने एफआईआर में बताया है कि वह डायल 112 के 0080 नंबर वाहन में नियुक्त है। 15 अगस्त को वह दिन की शिफ्ट में ड्यूटी पर थी। इस दौरान उसके साथ एक अन्य महिला मुख्य आरक्षी के अलावा आरक्षी विनोद राय व मुख्य आरक्षी चालक संजय कुमार यादव ड्यूटी पर थे।

विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान वाहन सुभाष चौराहे से सुबह 11:15 बजे के करीब ज्वाला देवी स्कूल के पास पहुंचा। वाहन जहां रुका, वहां बगल में कूड़ा पड़ा था। आरोप है कि उसने वाहन थोड़ा आगे-पीछे करने को कहा तो चालक संजय कुमार यादव अभद्रता करने लगा। कहने लगा कि गाड़ी तेरी मर्जी से आगे पीछे होगी क्या और गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर गाड़ी से उतरकर जोर-जोर से गाली देने लगा और उसके गाड़ी से उतरने पर उसे सात-आठ थप्पड़ मारे। इससे उसके बाएं कान के पास व बाएं कंधे पर चोटें आईं।

अफसरों को सूचना देने की कोशिश की तो फोन छीनकर सड़क पर फेंक दिया जिससे वह टूट गया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


सिपाही के खिलाफ शिकायत मिली है। प्रारंभिक जांच के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय जांच के भी आदेश दे दिए हैं। - कुलदीप सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें