फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने गई टीम की महिला सिपाहियों पर हमला 

Sun, 30 May 2021 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • तीन नामजद व चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
विज्ञापन
prayagraj news : पुलिस पर हमला। - फोटो : प्रतापगढ़
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौंधियारा थाना क्षेत्र के लहवरा गांव में शनिवार रात कच्ची शराब की सूचना पर दाबिश देने गई पुलिस टीम में मौजूद महिला सिपाहियों पर कुछ महिलाओं ने हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन नामजद सहित चार अज्ञात महिलाओं पर सरकारी कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

 

जानकारी के अनुसार कौंधियारा पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के कमलेश के यहां अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। इसपर एसआई प्रेम शंकर, अर्जुन सिंह, कांस्टेबल कप्तान सिंह, अनंत चौधरी व महिला कांस्टेबल मानसी सिंह और बेबी वर्मा की टीम दबिश देने गई थी। टीम जब घर के अंदर पहुंची तो वहां पर कच्ची शराब बनाई जा रही थी।

 

पुलिस टीम को देखकर कमलेश वहां से भाग गया। इसके बाद घर में मौजूूद सोना पत्नी कमलेश व संगीता व रंजीता पुत्री दयाराम व अन्य चार महिलाएं टीम को गाली गलौच देने लगीं। महिला सिपाही मानसी व बेबी ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह उग्र हो गई और उनपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। टीम ने किसी तरह दोनों महिला सिपाहियों को उनके चंगुल से छुड़ाया। मामले में पुलिस ने सोना, संगीता व रंजीता व चार अज्ञात महिलाओं के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। टीम ने मौके से दस लीटर अवैध शराब, 80 किलो लहन व शराब बनाने का सामना भी बरामद किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें