फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट मैरी कान्वेंट में नए सत्र में भी नहीं बढ़ेगी फीस

विज्ञापन
Fees will not be increased in St. Mary's Convent also in the new season
विज्ञापन
प्रयागराज। सेंट मैरी कान्वेंट (एसएमसी) प्रबंधन की ओर से कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए नए शैक्षिक सत्र में भी किसी प्रकार की फीस बढ़ोतरी नहीं होगी। नए शैक्षिक सत्र में स्कूल में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रबंधन ने सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप पिछले शैक्षिक सत्र की तरह नए शैक्षिक सत्र में किसी प्रकार के शुल्क में वृद्धि नहीं करने का निर्णय लिया है। एसएमसी की प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए उनके विद्यालय में आगामी शैक्षिक सत्र जो अप्रैल से शुरू होगा, किसी प्रकार की फीस नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति ने स्पष्ट किया कि कुछ समाज विरोधी तत्व यह अफवाह फैला रहे हैं कि एसएमसी की ओर से कोविड-19 के मानकों का उल्लंघन करते हुए फीस में वृद्धि की गई है, यह गलत है। उनका कहना है कि विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का वेतन बच्चों से मिलने वाली फीस से दिया जाता है, ऐसे में फीस जमा नहीं होने पर शिक्षकों को वेतन देने में परेशानी होती है। प्रधानाचार्या सिस्टर ज्योति ने अभिभावकों से विद्यालय के हित में समय से फीस जमा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें