फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेखौफ बदमाश ट्रैफिक सिपाही का मोबाइल छीनकर भागे

Thu, 03 Jun 2021 12:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : मोबाइल छिनैती। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
नैनी में बाइक सवार बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आम आदमी की बात छोड़िए ये पुलिस कर्मियों को भी अपना शिकार बनाने में नहीं चूक रहे है। एक ऐसा ही वाक्या सोमवार शाम को चाका ब्लाक के पास ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही के साथ हुआ। बाइक सवार बदमाश उसका हैंडसेड छीनकर वहां से फरार हो गए। मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही सुरेश कुमार सोमवार शाम को मामा भांजा से शहर की ओर लौट रहे थे। वह चाका ब्लाक के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार उनका हैैंडसेट लेकर फरार हो गए। उन्होंने बाइक सवार बदमाशों का काफी दूर तक पीछा भी किया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। जानकारी होने पर नैनी सहित शहर में भी कई स्थानों पर नाकेबंदी की गई लेकिन बाइक सवार बदमाश पकड़ में नहीं आ सके है।

 

बता दे कि शाम को रीवा राजमार्ग पर मामा भांजा से लेकर नए यमुना पुल तक तीन स्थानों पर पुलिस कर्मियों को लगाया जाता है, लेकिन यह केवल वसूली और वाहन पास में फंसे रहते है। सिपाही ने नैनी कोतवाली में अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। मामले में पुलिस ने बुधवार को कुछ युवकों को पकड़ा है, उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक सुनील बाजपेयी ने बताया कि ट्रैफिक सिपाही के साथ छिनैैती हुई थी। मामला दर्ज है, जांच पड़ताल की जा रही है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें