फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अंडरग्राउंड केबल में खराबी से घंटों ठप रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में शनिवार को अंडरग्राउंड हाईटेंशन विद्युत केबल में आई तकनीकी खराबी के कारण बिजली आपूर्ति चरमरा गई। दोपहर एक बजे से गुल हुई बिजली देर रात तक बहाल नहीं हो सकी। बिजली विभाग की टीम फॉल्ट को दुरुस्त में लगी है।
विज्ञापन



बिजली विभाग द्वारा लालगोपालगंज में दोपहर करीब एक बजे रोस्टिंग के कारण कटौती की गई थी। तकनीकी खामी की वजह से आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। विभागीय कर्मचारी फॉल्ट तलाशते-तलाशते कौड़िहार तक चक्कर लगाने लगे। हथिगवां के किलहनापुर के पास अंडरग्राउंड हाईटेंशन केबल में खराबी की जानकारी मिली। अवर अभियंता नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि शुरुआत में फॉल्ट का सही स्थान पता लगाने में कुछ समय लगा था। तकनीकी टीम ने मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें