फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाने के बहाने पिता का दोस्त दो साल तक करता रहा गंदा काम, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 18 Dec 2019 01:33 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
नाबालिग के साथ रेप - फोटो : self
विज्ञापन
कैंट के राजापुर में रहने वाली प्रतियोगी छात्रा ने पिता के दोस्त पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पढ़ाने के बहाने उसे व उसके भाइयों को साथ रखने वाले आरोपी उससे पिछले दो सालों से दुष्कर्म कर रहा है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है जिस पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मूलत: मऊ की रहने वाली छात्रा का पिता राजापुर निवासी ट्रांसपोर्टर का ट्रक चलाता है। पुलिस के मुताबिक, दो साल पहले उसने ट्रांसपोर्टर के कहने पर अपनी 23 वर्षीय बेटी व दो बेटों को ट्रांसपोर्टर के घर पर रहकर पढ़ने के लिए भेज दिया। मंगलवार दोपहर कैंट थाने पहुंचकर छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता का दोस्त पिछले दो सालों से उससे दुष्कर्म कर रहा है।

यह सुनकर पुलिस के होश उड़ा गए। आननफानन में आरोपी को भी थाने बुलवाया गया। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है जिस पर जांच की जा रही है। कुछ दिन पहले ही छात्रा ने एक अन्य युवक पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया है जिसमें उसने अपने पिता के तौर पर आरोपी का नाम दर्ज कराया है। आरोपी से पूछताछ के साथ मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें