फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता संग दवा लेकर लौट रहे बालक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 21 May 2019 12:58 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
अपने पिता के साथ एसआरएन अस्पताल से दवा लेकर बाइक पर लौट रहे दस वर्षीय बच्चे की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक में टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। थोड़ी देर बाद सूचना मिलने पर जार्जटाउन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर उसने उसे चीरघर भिजवा दिया। उधर, बच्चे की मौत की खबर घर पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोते-बिखलते अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना कीडगंज स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी रवींद्र नाथ प्राइवेट काम करते हैं। सोमवार को वे अपने 10 वर्षीय पुत्र हर्षित को एसआरएन अस्पताल दवा दिलाने ले गए थे। दोपहर करीब बारह बजे वह अपनी बाइक पर घर लौट रहे थे। पिता-पुत्र जैसे ही केपी इंटर कॉलेज के पास पहुंचे वहां पीछे से आए एक तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पिता-पुत्र दोनों बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। सड़क पर सीधे गिर पड़ने से हर्षित के सिर एवं हाथ-पांव में गंभीर चोट आ गई जबकि, पिता रवींद्र भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

ब वहां आसपास के लोग भी जुट गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को लेकर एसआरएन अस्पताल पहुंची लेकिन, तब तक हर्षित की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को चीरघर भिजवा दिया वहीं, पिता रवींद्र को भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मां वंदना देवी को मिली तो वह सुध-बुध खो बैठीं। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक हर्षित पांचवीं कक्षा का छात्र था। तीन भाइयों एवं एक बहन में वह सबसे छोटा था। इंस्पेक्टर जार्जटाउन सुनील सिंह के मुताबिक दुर्घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें