प्रयागराज के पूरामुफ्ती थाना इलाके के गांव मोहिउद्दीनपुर भरेठा (शेखपुर) में रो रहे डेढ़ वर्षीय बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसने और फिर गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मामले में पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मोहिउद्दीनपुर भरेठा शेखपुर में मजदूर सनी कुमार (28) पत्नी किरन और बच्चों के संग रहता है। बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह रविवार को भी वह शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा। पत्नी के विरोध करने पर वह आग बबूला हो गया।
आरोप है कि वो पत्नी की बेरहमी से पिटाई करने लगा। तभी चरपाई पर सो रहा मासूम गोलू रोने लगा। इससे गुस्साए आरोपी ने पहले बच्चे के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद भी जब वह चुप नहीं हुआ तो गला दबाकर उसे हमेशा के लिए खामोश कर दिया।