फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को छोड़कर भाग निकला पिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कीडगंज स्थित जीवन ज्योति अस्पताल में नवजात बच्ची को छोड़कर उसका पिता भाग निकला। बहुत देर तक इंतजार के बाद भी वह नहीं आया तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि बुधवार को बच्ची को बालगृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन

घटना मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब की बताई जा रही है। जीवन ज्योति अस्पताल में एक 35 वर्षीय व्यक्ति 15 दिन की नवजात को लेकर पहुंचा। बच्ची को बुखार आ रहा था। डॉक्टर उसका चेकअप करने लगे और इसी दौरान उसे लेकर आने वाला व्यक्ति यह कहते हुए नीचे चला गया कि वह एडमिशन कार्ड बनवाकर आता है। बहुत देर तक उसके न आने पर डॉक्टरों ने वॉर्ड ब्वॉय को भेजा तो पता चला कि वहां कोई व्यक्ति आया ही नहीं। बहुत देर तक उसके नहीं आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी तलाश में लगी रही, लेकिन बच्ची को लेकर आने वाले शख्स का कुछ पता नहीं चला। कीडगंज पुलिस ने बताय कि उसने अस्पताल में पहुंचने के बाद जो नाम पता व मोबाइल नंबर बताया, वह गलत निकला। फिलहाल उसके आने का इंतजार किया जा रहा है। परिजन नहीं आते हैं तो बुधवार सुबह बच्ची को बालगृह भेजा जाएगा।
करेली में युवक पर चाकू से हमला
करेली के आजाद नगर में रहने वाले नसीम 19 को मोहल्ले के ही दो युवकों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। घटना दोपहर एक बजे के करीब हुई। मां मोमिना बेगम पत्नी गुड्डू ने बताया कि उसका बेटा नसीम दोपहर में बगल स्थित दुकान पर बैठकर मोबाइल में गेम खेल रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे दो भाइयों कामरान व असलान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पेट पर चाकू मारने के बाद दोनों ने आंख पर भी वार करना चाहा। इसी दौरान बचाव में नसीम की अंगुली भी जख्मी हो गई। चीख सुनकर वह व परिवार के अन्य लोग दौडे़ तो हमलावर भाग निकले। पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घरेलू कलह में युवक ने फांसी लगाई
कीडगंज के कृष्णा नगर में रहने वाले आकाश कुमार 23 ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर जान दे दी। आकाश पुत्र शिवकुमार एक दुकान में काम करता था। पिता की मौत के बाद वह मूक बधिर बहन व मां के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम मां व बहन बाहर बैठी थी। इसी दौरान भीतर मौजूद आकाश ने दुपट्टे से फंदा बनाकर फंासी पर लटक गया। कुछ देर बाद बहन भीतर गई तो उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कीडगंज पुलिस का कहना है कि युवक ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें