बहरिया के कहली गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार की चपेट में आने से साइकिल सवार 57 वर्षीय अधेड़ को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।
विज्ञापन
मऊआइमा के बेनीपुर उर्फ पूर्व रिसाल गांव निवासी राम सुमेर पाल घर से साइकिल लेकर कहली बाजार कपड़ा सिलवाने जा रहे थे। उनकी बेटी की शादी 29 तारीख को है। शादी को लेकर घर में तैयारियां चल रही थीं। कहली गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार की चपेट में आने से वह घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।