फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : तालाब के पास भाई-बहन का शव मिलने के मामले में गांव के पिता-पुत्रों पर हत्या का केस दर्ज

Mon, 01 Jun 2026 12:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव में रविवार को तालाब के पास भाई-बहन का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पहले भाई-बहन के तालाब में डूबकर मौत की बात कही गई थी।
विज्ञापन
मधु और सचिन यादव। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थरवई थाना क्षेत्र के कटियाही गांव में रविवार को तालाब के पास भाई-बहन का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पहले भाई-बहन के तालाब में डूबकर मौत की बात कही गई थी। बाद में मां ने गांव के ही एक युवक और उसके तीन पुत्रों पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


उतरांव थाना क्षेत्र के सराय इस्माइल गांव निवासी अवधेश कुमार यादव अपनी ससुराल कटियाही गांव में परिवार सहित रहते हैं। रविवार सुबह उनकी बेटी मधु (11) और बेटा सचिन (9) गांव के तालाब की ओर गए थे। कुछ देर बाद दोनों के शव तालाब के बाहर पड़े होने की सूचना मिली। परिजनों का आरोप है कि गांव के जगदीश कुमार कहार और उनके पुत्र संतोष कुमार, कल्लू व ननकू ने बच्चों की पिटाई करने के बाद दोनों को तालाब में फेंक दिया। मौत होने के बाद शव बाहर निकालकर आरोपी मौके से फरार हो गए। अवधेश का दावा है कि चचेरे साला शिवमंगल ने आरोपियों को बच्चों को मारते और तालाब में फेंकते हुए देखा था।

उधर, बताया जा रहा है कि आरोपियों को ले जाने के दौरान ग्रामीणों पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंके। बवाल को देखते हुए गंगापार के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मांग थी कि जगदीश कुमार कहार व उनके पुत्र संतोष कुमार, कल्लू, ननकू को गिरफ्तार किया जाए। साथ ही तालाब को पटवाया जाए।

बाद में पुलिस ने अवधेश यादव की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सभी को हिरासत में ले लिया। क्षेत्र की विधायक गीता पासी, पूर्व विधायक विजय यादव आदि लोगों के समझाने व आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद परिजनों ने शव को उठने दिया। थरवई थाना प्रभारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें