फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पुत्री को गोली मार कर पिता फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
शंकरगढ़। थाना क्षेत्र के पूरे भट्टू की एक विवाहिता को पिता गोली मारकर भाग गया। उसे सीएचसी लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जिला चित्रकूट थाना मऊ बरियारी निवासी मुस्कान पुत्री अभिमन्यु मिश्रा की शादी शंकरगढ़ के पूरे भट्टू गांव में बबलू मिश्रा पुत्र चंद्रशेखर मिश्रा से 10 मई 2023 को हुई थी। मुस्कान शादी के बाद एक बार ससुराल गई थी। कुछ दिनों बाद मायके वाले उसे बुला ले गए। मुस्कान की मां ने फिर से विदाई के लिए शनिवार को ससुराल वालों को बुला लिया।
बताया जाता है कि इससे लड़की का पिता अभिमन्यु नाराज हो गया। वह बेटी की विदाई को राजी नहीं था। ससुराल पक्ष से बुलाने के लिए लड़की का देवर अनिल व तीन, चार लोग पड़ोस के पहुंचे थे। उन्हें पानी पिलाया जा रहा था तभी अंदर से गोली चलने की आवाज आई। भाग कर देखा तो मुस्कान खून से लथपथ पड़ी थी। लड़की की मां ने बताया कि बेटी और मैं मेहमानों के लिए खाना बना रहे थे।
विज्ञापन

तभी पति अभिमन्यु मिश्रा बेटी को गोली मारकर भाग गया। लड़की को बुलाने पहुंचे ससुराल पक्ष के लोग आनन फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद प्रयागराज भेज दिया। बताया गया कि यह फायर कट्टे से किया गया है। गोली लड़की के हाथ को पार करते हुए कमर में जा लगी। इस घटना के बाद मऊ पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें