फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्रत और स्वास्थ्य : प्रयागराज : सावधानी के साथ गर्भवती महिलाएं व डायबिटीज-बीपी के मरीज रखें नवरात्र का व्रत

Sun, 11 Oct 2026 02:31 PM IST
विनोद सिंह व्रत और स्वास्थ्य : प्रयागराज : सावधानी के साथ गर्भवती महिलाएं व डायबिटीज-बीपी के मरीज रखें नवरात्र का व्रत

सार

नवरात्र व्रत के दौरान गर्भवती महिलाओं और डायबिटीज-बीपी के मरीजों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। व्रत शुरू करने से पहले चिकित्सक से सलाह लें, पर्याप्त पानी पिएं और खानपान पर ध्यान दें।
विज्ञापन
व्रत और स्वास्थ्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र व्रत के दौरान गर्भवती महिलाओं और डायबिटीज-बीपी के मरीजों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। व्रत शुरू करने से पहले चिकित्सक से सलाह लें, पर्याप्त पानी पिएं और खानपान पर ध्यान दें।

विज्ञापन


गर्भवती महिलाएं निर्जला व्रत न करें, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी, नारियल पानी, नींबू पानी व छाछ पीती रहें। एसिडिटी व चक्कर से बचने के लिए हर दो-तीन घंटे में थोड़ा फलाहार व पौष्टिक भोजन लें। साबूदाना, कुट्टू का आटा, मखाना, पनीर, दही व मौसमी फल जैसे पौष्टिक आहार लें।

तली-भुनी व मीठी चीजें खाने से बचें। पहली व तीसरी तिमाही में, या जेस्टेशनल डायबिटीज, एनीमिया, हाई ब्लड प्रेशर जैसी जटिलताओं में व्रत न करें। ग्लूकोमीटर व बीपी मशीन से जांच करते रहें, चक्कर, कमजोरी या शुगर लेवल बिगड़ने पर तुरंत व्रत तोड़कर डॉक्टर से संपर्क करें।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं को व्रत रखने से पहले अपने चिकित्सक से सलाह लेना जरूरी है। क्योंकि महिला के साथ गर्भ में पल रहे बच्चे को भी पर्याप्त पोषण की आवश्यकता होती है। -डॉ. अमृता चौरसिया, विभागाध्यक्ष, स्त्री रोग विभाग, एमएलएन मेडिकल कॉलेज।

डायबिटीज व शुगर के मरीजों को अपने खानपान को लेकर व्रत रखने के दौरान विशेष सावधानी रखनी चाहिए। व्रत रखने से पहले अपने चिकित्सक की सलाह जरूर लें। -डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, मधुमेह रोग विशेषज्ञ, एमएलएन मेडिकल कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें