क्षेत्र के बाईपास पर भारतीय किसान यूनियन (किसान) के नेतृत्व में सत्याग्रह 19वें दिन जारी रहा। शनिवार को किसान पूरे दिन जिलाधिकारी का इंतजार करते रहे। बारा तहसील में समाधान दिवस पर जनसुनवाई में डीएम के शामिल होने की सूचना पर किसान जुटे थे। दोपहर दो बजे उन्हें पता चला कि डीएम मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के चलते समाधान दिवस में पहुंचे। इससे किसान निराश हो गए और उन्होंने आंदोलन को तेज करने की मंशा जताई।
पूर्वांचल प्रभारी राजीव चंदेल ने कहा कि बारा तहसील प्रशासन किसानों- मजदूरों की आवाज नहीं सुन कर रहा है। उन्होंने एसडीएम बारा प्रेरणा गौतम पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मंजूराज आदिवासी, गुलाब ग्रामीण, भइया जी मिश्रा, धर्मेन्द्र सिंह पटेल, राम शिरोमण तिवारी, मनोरमा आदिवासी, लाखन सिंह पटेल, रणवीर सिंह पटेल मौजूद रहे।