फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: किसानों ने बुलंद की आवाज, उठाए ज्वलंत मुद्दे

Thu, 26 Mar 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर के रूदापुर में गांव में आयोजित हुई भाकियू की बैठक के दौरान एकजुटता प्रदर्शित करते किसान - फोटो : leh news
विज्ञापन
रूदापुर गांव में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बुधवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के किसानों की गंभीर समस्याओं को लेकर मंथन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मंडल महासचिव जगदीश नारायण तिवारी ने कहा कि किसान आज कई मोर्चों पर संघर्ष कर रहा है। उन्होंने लावारिस पशुओं से फसलों को हो रहे भारी नुकसान को सबसे बड़ी समस्या बताते हुए प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की। इसके साथ ही खाद-बीज की कमी, सिंचाई के लिए पानी की दिक्कत और रसोई गैस की किल्लत पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन

मौके पर मंडल अध्यक्ष बबलू दूबे, मंडल सचिव राजेंद्र प्रसाद, ब्लॉक अध्यक्ष अंगद मौर्या, गंगापार अध्यक्ष राजनाथ गौतम, जिला महामंत्री मुन्ना सिंह, ग्राम अध्यक्ष नूर हसन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें