फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के सर्वे व गजट को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 20 Sep 2026 08:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सोरांव तहसील क्षेत्र के जूड़ापुर दांदू गांव से सोनभद्र के बीच प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के सर्वे को लेकर किसानों में आक्रोश है। किसानों ने अपनी भूमि को सरकारी बताए जाने और जमीन की वर्तमान मालियत से कम मालियत तय करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेस वे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोरांव तहसील क्षेत्र के जूड़ापुर दांदू गांव से सोनभद्र के बीच प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के सर्वे को लेकर किसानों में आक्रोश है। किसानों ने अपनी भूमि को सरकारी बताए जाने और जमीन की वर्तमान मालियत से कम मालियत तय करने का आरोप लगाया है।

रविवार को चक झाखरराय के निकट एक बगीचे में कई गांवों के किसानों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इनमें उसरही, मरियमपुर, चांदपुर मटियारा, सराय बहार, गोहरी, वजीराबाद और चक झाखरराय के किसान शामिल थे। किसानों का कहना है कि वर्ष 1952 से उनकी जमीन पर नाम दर्ज था।

किसानों के अनुसार, विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए सर्वे के बाद समाचार पत्र में गजट हुआ तो उनकी जमीन को सरकारी जमीन का हवाला दिया गया। साथ ही, खतौनी से किसानों का नाम ही गायब कर दिया गया। इससे प्रभावित किसान मानसिक रूप से परेशान हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि जब वर्ष 1952 से उनका नाम दर्ज था, तो अब इसे हवाई अड्डा की जमीन क्यों दिखाया जा रहा है। किसानों ने अधिग्रहीत की जाने वाली जमीन के बदले बाजारू मूल्य का पांच गुना मुआवजे की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि वे अपनी जान दे देंगे, लेकिन जमीन नहीं देंगे। इस मौके पर डॉ. इंद्रजीत पटेल, अभय सिंह पटेल, अर्जुन पटेल, शारदा प्रसाद पटेल, भोला पटेल, राम सिंह, चंद्रप्रकाश और सुधीर राय आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें