फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन

Mon, 02 Feb 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
आवास विकास परिषद द्वारा भूमि अधिग्रहण के प्रस्ताव के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। टिकरी, अकबरपुर गंगागंज समेत आधा दर्जन से अधिक गांवों के किसानों ने महापंचायत की। उन्होंने कहा कि उपजाऊ भूमि किसी भी कीमत पर नहीं देंगे। किसानों के आंदोलन को भारतीय किसान यूनियन ‘बब्लू’ का भी समर्थन प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन



आवास विकास परिषद द्वारा भूमि अधिग्रहण की सुगबुगाहट के विरोध में ग्राम पंचायत टिकरी में किसानों की बैठक हुई। इसमें कई गांवों के किसानों ने हिस्सा लिया। सभा में मौजूद किसानों ने संकल्प लिया कि वे अपनी पुश्तैनी जमीन नहीं देंगे। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं प्रधान (टिकरी) एडवोकेट पप्पू पासी और मंडल अध्यक्ष बब्लू दूबे ने बताया कि किसानों को भारतीय किसान यूनियन ‘बब्लू’ का समर्थन प्राप्त है। इस दौरान अरकम, श्याम नारायण पांडेय, पप्पू पांडेय, महेंद्र पांडेय, आशीष मौर्य, पिंटू पांडेय, अलाउद्दीन, हरिओम पांडेय, मिथलेश मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें