सोरांव-- चांदपुर मटियार गांव में प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के विरोध में प्रदर्शन करते किसान
चांदपुर मटियारा गांव में बुधवार को किसानों ने प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण का विरोध किया है।
प्रस्तावित सोनभद्र से प्रयागराज के सोरांव तहसील के जुड़ापुर दांदू गाव तक प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में अपनी उपजाऊ जमीन न देने के लिए बुधवार को चांदपुर मटियार गांव में गोहरी, इस्माईलगंज, वजीराबाद समेत विभिन्न गांव के किसानों ने बैठक कर हुंकार भरी। किसानों ने विंध्य एक्सप्रेसवे को राष्ट्रीय राजमार्ग हंडिया-कोखराज हाईवे में समायोजित किए जाने की बात कही। इस मौके पर रामचंद्र, दुर्गेश सिंह पटेल, रामानंद, अर्जुन पटेल, सालिकराम, रमेशचंद्र, दशरथ लाल आदि रहे।