फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: किसानों ने संगम पर शुरू किया जल सत्याग्रह

Fri, 03 Jul 2026 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रयागराज में किसानो की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन युवा के प्रदेशअध्यक्ष अनुज स - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार से संगम तट पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरू हो गया। आंदोलन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम 20 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

अनुज सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को सरकार के निर्देशानुसार 16 से 18 घंटे के बजाय केवल छह से सात घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं और सिंचाई प्रभावित होने से फसलों को नुकसान हो रहा है। उन्होंने ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने, सहकारी समितियों पर पर्याप्त खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने, स्मार्ट मीटर की समस्याओं का समाधान करने तथा किसानों की जमीन का जबरन भूमि अधिग्रहण रोकने की मांग की।
अनुज सिंह ने चार दिन पहले एयरपोर्ट पर हुए धरना-प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि वहां एक आठ वर्षीय बच्ची पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की। भाकियू ने चेतावनी दी कि जब तक 20 सूत्रीय मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक संगम तट पर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें