प्रतापपुर सुखी पड़ी वारी रजवाहा नहर की फोटो
क्षेत्र के वारी रजवाहा नहर में पानी न छोड़े जाने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान की नर्सरी डालने के लिए किसान नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्र के किसानों के अनुसार 1 जून से 15 जून तक धान की नर्सरी डालने का कार्य पूरा किया जाता है। इस बार सूखी पड़ी नहर में पानी नही छोड़े जाने के कारण किसान धान की रोपाई के लिए नर्सरी डालने का कार्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं। किसान कमलेश कुमार, सरपंच राम मणि पांडे, अर्जुन सिंह, घनश्याम पटेल, शिवराम दुबे आदि ने क्षेत्र के वारी रजवाहा खंड 39 में जल्द पानी छोड़ने की मांग की है।