फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खाद की किल्लत पर भड़के किसान, बोले- अब आंदोलन की तैयारी

विज्ञापन
फूलपुर के मियांकापुरा में आयोजित किसान पंचायत में समस्याओं पर चर्चा करते किसान। - फोटो : संगठन
विज्ञापन
फूलपुर क्षेत्र के मियांकापुरा स्थित कैंप कार्यालय में शुक्रवार को किसानों की पंचायत आयोजित हुई। पंचायत में किसानों ने डीएपी खाद की कमी, फर्जी मुकदमे, पुलिस उत्पीड़न और अधिकारियों की मनमानी जैसे मुद्दों पर तीखा रोष जताया। किसानों ने कहा कि पहले दिए गए ज्ञापन पर प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन

किसान पंचायत के मुख्य अतिथि भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष रमीज नकवी ने कहा किसान महंगाई और बढ़ते खर्च की मार तो झेल ही रहा है, ऊपर से खाद की कमी और पुलिसिया उत्पीड़न उसकी कमर तोड़ रहा है। अब किसान चुप नहीं बैठेगा। विशिष्ट अतिथि कमलेश यादव एवं फूलचंद्र उपाध्याय ने कहा कि पहले दिए ज्ञापन पर कार्रवाई न होना किसानों के साथ अन्याय है। अगर हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन सड़क से लेकर तहसील तक होगा।
लालचंद्र यादव ने कहा कि किसानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। पंचायत के अंत में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम हंडिया एवं एसीपी हंडिया को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत प्रतापपुर और इंस्पेक्टर सरायममरेज को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने साफ कहा है कि प्रशासन अगर हालात नहीं सुधारता तो वे आंदोलन को गांव-गांव तक ले जाएंगे। मौके पर देवेंद्र खन्ना, भोला प्रजापति, गुंजा पटेल, शकुंतला भारतीय, यदुनाथ यादव और देवनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें