भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के दीपक तिवारी और अंकुश शुक्ला के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र में बढ़ रहे प्रदूषण पर जल्द कोई ठोस कदम उठाने के लिए एक ज्ञापन एसडीएम बारा को सौंपा है।
ज्ञापन में कहा गया है कि शंकरगढ़, नीबी, लोहगरा, चंद्रा, शिवराजपुर, कपारी, मिश्रापुरवा, बेमरा और जोरवट आदि गांव की जनता जहरीली हवा और धूल के प्रदूषण से बीमारी के चपेट में आ रही हैं। ठेकेदार द्वारा जगह-जगह फ्लाई ऐश (राख) गिराया गया है, इससे पानी प्रदूषित हो गया है। एसडीएम प्रेरणा गौतम ने ज्ञापन को संबंधित विभाग को भेजने का आश्वासन दिया है।