फोटो परिचय। मृतक किसान विनोद यादव की फोटो फाइल
धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे साइकिल सवार किसान की अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हंडिया थाना क्षेत्र के चकअजीज उर्फ बीरापुर गांव निवासी विनोद यादव (57) किसान थे। बासूपुर गांव के प्राचीन तालाब पर स्थित शिवालय परिसर में आयोजित शिव चर्चा में भाग लेने के लिए वह घर से साइकिल से लौट रहे थे।
नेशनल हाईवे के चकमदा गांव के सामने वे रविवार को दोपहर करीब 2 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर पुलिस और परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान के तीन बेटों में बड़ा बेटा शिवबहादुर यादव पीएसी में सिपाही व दूसरा बेटा अमरेंद्र यूपी पुलिस में सिपाही और छोटा बेटा कमलेश छात्र है। कोतवाल अनूप सरोज ने कहा कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है।