फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकादा करने गए किसान की मौत, नाश्ते में जहर देकर मार डालने का आरोप

Fri, 02 Oct 2020 07:34 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के हिनौता गांव में तकादा करने गए एक किसान को दबंग ने नाश्ते में जहर दे दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक की पत्नी की तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि विसरा केस दर्ज करने के लिए विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


महेवाघाट के टिकरा गांव की मेनका सिंह ने बताया कि उसका पति रतन सिंह किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। पीड़िता की माने तो पति ने करीब आठ महीना पहले हिनौता निवासी एक व्यक्ति के हाथ अपनी ढाई बीघा जमीन बेची थी। जमीन बेचने के बाद कुछ रुपया खरीदार पर बकाया था। बताया कि मंगलवार को पति जमीन खरीदने वाले के घर तकादा करने गए थे। आरोप है कि क्रेता ने उसको नाश्ते में जहर दे दिया। जिससे हालत बिगड़ गई। महिला का कहना है कि पति ने घर आकर उसको पूरी बात बताई थी।

इसके बाद बेटा और भतीजा पति को लेकर निजी अस्पताल गए। जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संयुक्त जिला चिकित्सालय में रतन सिंह की सांसें थम गई। किसान की मौत के बाद से पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पोस्टमार्टम में मौत पर स्थिति साफ नहीं हो सकी, इस कारण डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर दिया है। पुलिस का कहना है कि इसकी रिपोर्ट जल्द मंगवाने का प्रयास किया जा रहा है। 
  • पीएम में मौत की स्थिति साफ नहीं है। डॉक्टरों ने विसरा प्रिजर्व किया है। विसरा रिपोर्ट जल्द मंगवाने का प्रयास किया जा रहा है। उसी के आधार पर रिपोर्ट लिखकर आरोपियोेंके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। केपी सिंह-इंस्पेक्टर, महेवाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें