गोवंश के हमले में घायल किसान की मौत हो गई। सरायइनायत थाना क्षेत्र के मनापुर उर्फ बगई कला गांव निवासी राम सिंह (60) पुत्र लल्लन भारतीय बगीचे में अपनी बकरियां चरा रहे थे। उसी दौरान गोवंश ने उनपर हमला कर दिया।इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे गुलशन कुमार जितेंद्र और चंदन भारतीय का रो-रोकर बुरा हाल है।