फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नील गाय के हमले में किसान की मौत, एक की हालत नाजुक

Mon, 19 Sep 2022 09:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ग्रामीण घायल को लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं गांव के ही एक अन्य युवक मनोज यादव (20) पुत्र अमृत लाल पर भी नील गाय ने हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Prayagraj News : नीलगाय के हमले में किसान की मौत के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार की दोपहर खेत में सिंचाई करने गए किसान की नील गाय के हमले में जान चली गई। वहीं एक युवक भी हमले में घायल हो गया। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव निवासी किसान राम सेवक यादव (56) वर्ष पुत्र रामधन सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे गांव स्थित खेत में धान की सिंचाई करने गए थे। वहीं बगीचे में रही नीलगाय ने अचानक पीछे से हमला बोल दिया। जब तक ग्रामीण बचाने के लिए पहुंचते तब तक नील गाय ने अधेड़ को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन



ग्रामीण घायल को लेकर अस्पताल जा रहे थे कि रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं गांव के ही एक अन्य युवक मनोज यादव (20) पुत्र अमृत लाल पर भी नील गाय ने हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि नील गाय की चपेट में आने वाले सभी लोग धान की सिंचाई करने गये थे। हमले में मृत अविवाहित राम सेवक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और वह भतीजे मुकेश यादव भतीजी प्राची यादव को गोद ले रखा है जिनका रो रोकर बुरा हाल है।


बताया जाता है कि खेत के बगल स्थित एक छोटी सी बाग में काफी झाड़ियां उगी हैं, जहां नील गाय ने बच्चा जना है, जिसके चलते आसपास आने जाने वालों पर नीलगाय हमलावर हो गया है। मौके पर पहुंचे आनापुर चौकी इंचार्ज विनय शुक्ल ने बताया कि नीलगाय पकड़वाने के लिए वन विभाग के रेंजर को सूचना दे दी गई है। मगर देर शाम तक मौके पर पुलिस के सिवा कोई वन विभाग का कर्मचारी नहीं पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें