फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सांड़ के हमले से किसान की मौत

Sun, 15 Nov 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
उतरांव के कटहरा गांव में शुक्रवार सायं एक दुखद घटना हुई। सांड़ के हमले से 45 वर्षीय किसान संतोष कुमार की मौत हो गई। संतोष कुमार सायं के समय घर के पास स्थित खेत से पुआल लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने संतोष कुमार को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी राकेश वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक संतोष कुमार अपने चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें