औद्योगिक क्षेत्र थाना के मनैया गांव में बृहस्पतिवार भोर खेत में पानी लगाने गए वृद्ध किसान राम गणेश निषाद (61) की करंट लगने से मौत हो गई। खेत में जानवरों से फसल बचाने के लिए लगाए गए कटीले तार में करंट उतर रहा था।
विज्ञापन
सुबह पड़ोसी बलराम ने किसान को खेत में पड़ा देखकर परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने शव को तार से अलग किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे पवन की तहरीर पर पुलिस ने जयंकात दुबे उर्फ पप्पू, रमाकांत दुबे, विद्या दुबे, अरुण कुमार दुबे और सुखेंद्र दुबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी कमलेश कुमार पटेल ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।