फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख से अधिक किसानों को मिलेगा कर्ज माफी का लाभ

Wed, 22 Mar 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद
विज्ञापन
हालांकि  प्रदेश की नई सरकार ने किसानों की कर्जमाफी का अभी तक आदेश नहीं दिया है लेकिन संबंधित विभाग कृषि ऋण का ब्योरा तैयार करने लगे हैं। प्रदेश में काबिज भाजपा ने लघु किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया है। इसी आधार पर आंकड़े एकत्रित किए जा रहे हैं। फिलहाल बीपीएल कार्डधारी तथा अन्य किसानों की अलग-अलग सूची तैयार की जा रही है। इस मानक पर जिले के एक लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


किसानों की कर्जमाफी, अवैध स्लाटर हाउस पर तालाबंदी, छेड़खानी के खिलाफ विशेष अभियान समेत कई योजनाएं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में हैं। खास यह कि अभी तक सरकार की ओर से किसी भी मामले में आदेश जारी नहीं हुआ है लेकिन संबंधित संस्थाओं ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जिले के अवैध स्लाटर हाउस बंद कर दिए गए हैं। इसी क्रम में कर्जमाफी का लाभ पाने वाले किसानों की भी सूची तैयार की जा रही है। बैंकों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कृषि ऋण लेने वाले कुल किसानों की संख्या तकरीबन डेढ़ लाख है।

इनमें से 80 फीसदी लघु किसान हैं। यानी, इनके पास दो हेक्टेयर से कम खेती योग्य भूमि है। 57 हजार से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड लेने वाले हैं। इसी तरह से तकरीबन 15 हजार किसान डिफाल्टर घोषित हो चुके हैं। इनका पूरा ब्यौरा तैयार किया जा रहा है। अग्रणी बैंक प्रबंधक विजय शर्मा का कहना है कि सरकार की तरफ से अधिक कोई निर्देश नहीं आया है। कृषि ऋण का विवरण अपडेट किया जा रहा है। सरकार की ओर से गाइड लाइन जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि कितने किसानों को लाभ मिलेगा और कर्ज माफी के लिए कितनी राशि की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें