फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Javed Akhtar : मशहूर गीतकार जावेद अख्तर आठ सितंबर को आएंगे प्रयागराज, गुफ्तगू साहित्य समारोह में करेंगे शिरकत

Mon, 02 Sep 2024 02:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

इम्तियाज अहमद गाजी ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा मशहूर गीतकार यश मालवीय प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान देशभर के लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में अकबर इलाहाबादी अवार्ड, सुभद्रा कुमारी चौहान अवार्ड, कुलदीप नैयर अवार्ड, कैलाश गौतम अवार्ड, उमेश नारायण शर्मा अवार्ड, डॉ. सुधाकर पांडेय अवार्ड और सीमा अपराजिता अवार्ड प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर गीतकार, शायर और पटकथा लेखक जावेद अख्तर आठ सितंबर को प्रयागराज आ रहे हैं। वह साहित्यिक संस्था गुफ्तगू के समारोह में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइंस स्थित बिशप जॉनसन स्कूल में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह करेंगे। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सलीम इकबाल शेरवानी, आईएएस अमरनाथ उपाध्याय, समाजसेवी मॉरिस एडगर दान मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन


इम्तियाज अहमद गाजी ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा मशहूर गीतकार यश मालवीय प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान देशभर के लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में अकबर इलाहाबादी अवार्ड, सुभद्रा कुमारी चौहान अवार्ड, कुलदीप नैयर अवार्ड, कैलाश गौतम अवार्ड, उमेश नारायण शर्मा अवार्ड, डॉ. सुधाकर पांडेय अवार्ड और सीमा अपराजिता अवार्ड प्रदान किया जाएगा। साथ ही कई पुस्तकों का विमोचन भी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें