फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: बगीचे में सो रहे सपेरों के परिवार को पिकअप ने रौंदा, बाप-बेटी की मौत; दो लोग गंभीर घायल

Tue, 22 Apr 2025 01:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके के रामपुर गांव में बगीचे में सो रहे सपेरों के परिवार को पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में बाप-बेटी की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दर्दनाक हादसा हुआ है। औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके के रामपुर गांव में सोमवार रात बगीचे में सो रहे सपेरों के परिवार को पिकअप ने रौंद दिया। घटना में मौके पर बाप-बेटी की मौत हो गई, वहीं परिवार के दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन


बगीचे में मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना भेजा, साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बारा थाना क्षेत्र के लोहगरा जज्जीपुर गांव के रहने वाले जयनाथ पुत्र कैलाश नाथ अपने परिवार के साथ रामपुर क्षेत्र में कूड़ा बीनने का काम करते हैं। 

परिवार समेत सोमवार रात रामपुर गांव के सेहर अस्पताल के पीछे बगीचे में सो रहे थे। रात में बगीचे से जा रहे पिकअप ने सो रहे लोगों के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी। मौके पर बिरजू(27) पुत्र मौसम नाथ, उसकी पुत्री दिपासना (7) की मौत हो गई। 
विज्ञापन


वहीं सरदीप नाथ पुत्र जयनाथ और आफिसर पुत्र कैलाश नाथ घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे औद्योगिक थाना प्रभारी कुशल कांत तिवारी ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी करछना भेज कर बाप-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि रामपुर गांव में कबाड़ का धंधा करने वाले लोगों का पिकअप वाहन था। थाना प्रभारी ने कहा कि पिकअप की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें